फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ प्रत्याशियों के पक्ष में डाले गए मत

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन हाल में सोमवार को गहमागहमी के बीच अध्यक्ष सहित तीन पदों पर नौ प्रत्याशियों के लिए वोट डाले गए। 728 में से 667 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे चुनाव लड़ रहे नौ प्रत्याशियोंका भाग्य मतपेटी में कैद हो गया। 19 नवंबर को बार सभागार में ही वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी रही। सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। कोतवाल के साथ ही पुलिस और पीएसी मेन गेट से लेकर मतदान स्थल पर डटी रही। चुनाव अधिकारी तीन बूथ और तीन टेबल पर बैलेट पेपर के साथ मौजूद रहे। दो पर्ची टेबल मतदान कक्ष के बाहर बनाए गए थे। सुबह सवा दस बजे बैलेट बाक्स दिखाकर सील किया गया। उसके बाद चेयरमैन एल्डर कमेटी मुरली धर शुक्ल देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात सुबह 10:45 बजे सबसे पहले मतदान किया। मतदान केंद्र के पहले द्वार से अंदर जाने और दूसरे द्वार से मतदान के बाद निकलने की व्यवस्था बनाई गई थी। दोपहर 12 बजे तक 146 मत, एक बजे तक 259 मत और दो बजे तक 464 मत डाले जा चुके थे। विश्राम के बाद पुन: दोपहर 2.30 बजे मतदान शुरू हुआ शाम 4.30 बजे तक कुल 667 यानी 91.49 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी लेखराज देव पांडेय ने बताया कि 19 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मतगणना में भी मतगणना कक्ष में प्रत्याशी और एजेंट में से कोई एक रहेगा। सभी लोग अपने-अपने दीर्घा में बैठेंगे। इस दौरान मोबाइल बंद रहेगा। बताते चलें कि बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पांच चुनाव प्राधिकारी और चौदह सक्षम प्राधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनमें चुनाव प्राधिकारी सुरेंद्र कुमार पांडेय, राजबहादुर सिंह, अमरेश चंद्र पांडेय, वीके जायसवाल और अनिल चौबे, सक्षम प्राधिकारी विजय प्रकाश पांडेय, आस मोहम्मद अंसारी, श्री निवास मिश्र, अतुल कुमार सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रभात मिश्र, मनीष कुमार चतुर्वेदी, रितेश देव पांडेय, मनोज कुमार त्रिपाठी, आशीष कुमार पाठक, बृजेश पांडेय, राजेश कुमार, कृष्णानंद मिश्र, शिवराज सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें