फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने फूंका वीसी का पुतला

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने अब तक परीक्षा परिणाम का अंकपत्र न दिए जाने से क्षुब्ध होकर सोमवार को कालेज के मुख्यद्वार पर कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। छात्रों ने विरोध में नारेबाजी की और अंकपत्र का जल्द वितरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कालेज के छात्र भारी संख्या में मुख्यद्वार पर पहुंचे। यहां छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं की समस्याओं की अनेदखी कर रहा है। क्षुब्ध छात्रों ने पुतला फूंकने के बाद सभा की। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पिछले कई माह से पूर्व में मिले अंकपत्र की त्रुटि ठीक नहीं कराई जा रही। न ही अंकपत्र का वितरण किया जा रहा है। महामंत्री अजीत कुमार ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे हैं। पुतला दहन में रोहित कुमार यादव, अरविंद सोनी, पवन पटेल, प्रशांत कुमार सोनी, शशंाक, सुजीत ठाकुर, राहुल श्रीवास्तव, शिवमूरत, श्यामजी मिश्र, धीरज यादव, समीर कुमार, आलोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें