फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी के साथ ओबी ने मचाई तबाही

Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। बारिश के पानी संग एनसीएल की ओबी (ओवर बर्डेन) ने बुधवार को आस पास के रहवासी इलाकों में जमकर तबाही मचाई। कई रहवासी क्षेत्राें में ओबी का मलवा जमा होने से पानी घरों में घुस गया, इसके चलते कई घर धराशायी हो गए। भोर में सोते समय आई आफत से बचने के लिए लोगों को ऊंची जगहों पर शरण लेनी पड़ी। वहीं घर-गृहस्थी के काफी समान नष्ट हो गए। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भी देर तक पानी का बहाव परेशानी का सबब बना रहा।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की देर रात शुरू हुई बारिश का क्रम बुधवार को सुबह 10 बजे तक चलता रहा। तेज बारिश की वजह से कोयला निकासी के निमित्त हटाए गए ओवर बर्डेन के मलबे ने रहवासी क्षेत्राें को अपने चपेट में ले लिया। ओबी के तेज बहाव के चलते जल निकासी के रास्ते अवरुद्ध हो गए। इसके बाद पानी घरों में घुस गया। भोर में अचानक से आई तबाही से ऐसे हालत पैदा हुए कि लोग सामान छोड़ खुद को बचाने के लिए ही भाग खड़े हुए। चिल्काटांड़ के रानीबारी मुहल्ले में इसकी जद में आकर लंका सोनी का मकान गिर गया। लालचंद, श्यामलाल सोनी, रामप्रताप, शिवसंपत वर्मा, रामचरण पनिका, रवि पांडेय, संजय कुशवाहा, महाबीर, सीता यादव के घराें को क्षति पहुंची और गृहस्थी से संबंधित काफी समान नष्ट हो गए। ओबी और बरसात ने पानी ने खड़िया गांव के नाई टोले में भी अपना रंग दिखाया।रामविलास वर्मा, रामनरेश, श्यामसुंदर, रामसहाय, दीनबंधु, सोहन पटेल के घराें में पानी जमा हो गया और आम रास्ता अवरुद्ध हो गया। घरों में रहने वाले लोग अपने घरों से सामान निकालकर ईधर उधर भटक रहे हैं। बलिया नाला पुल के साथ ही ज्वालामुखी मन्दिर मुख्य मार्ग पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव होने से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अम्बेडकर नगर, शिवाजी नगर, भवानी नगर, कोटा बस्ती, रेलवे कालोनी, बस स्टैंड, खड़िया में भी बारिश का पानी तबाही मचाए रहा। प्रेम नगर में राजू स्वीपर, रामचन्द्र, गुण सागर, रामू, शिवराम सहित 20 की झोपड़ियां जमीदाेंज हो गई। एनसीएल के जयंत परियोजना के गोल मार्केट के समीप स्थित पुराने आवासों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी क्षति पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें