फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन का पुलिस को अल्टीमेटम

Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। लोहे की चोरी का विरोध करने के चलते बेलवादह प्रधान हरदेव सिंह के भतीजे राजेश कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले को लेकर अनपरा सी कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने भी प्रकरण को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चार दिन के भीतर क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित कबाड़ की दुकानों को बंद न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जिपं सदस्य बालकेश्वर सिंह ने कहा कि कबाड़ चोरों ने लोगों की नींद हराम कर दी है। पहले फैक्ट्री का सामान चोरी हो रहा था, अब लोगों के घरों से घुसकर लोहे का सामान उड़ाया जाने लगा है। राजेश यादव ने कहा कि आए दिन लोगों के घर से लोहे का सामान, गाड़ियों की बैटरी चोरी हो रही है। कुलडोमरी के प्रधानपति रामचंद्र जायसवाल ने कहा कि तीन-चार दिन पूर्व उनके छत से 10 पाइप चुरा लिया गया। परासी बीडीसी रामकिशुन यादव ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता ने कबाड़ चोरों के हौसले बुलंद कर दिए हैं। गांजे-हेरोइन जैसे मादक पदार्थों की तस्करी भी क्षेत्र में चरम पर है। संजय तिवारी और बेलवादह प्रधान हरदेव सिंह ने कहा कि कबाड़चोरों की हरकतों से लोग दहशत में आ गए हैं। अगर पुलिस जल्द अवैध तरीके से संचालित कबाड़ दुकानों और इसको शह देने वालों पर कार्रवाई नहीं करते तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। इस मौके पर दीपक सिंह, अवधेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें