फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की विदाई से इनकार करने पर की पिटाई

Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मिर्चाधुरी में शनिवार की सुबह बहू की विदाई कराने पहुंचे ससुरालियों ने इंकार से खफा होकर पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट करने के बाद बहू को जबरिया अपने साथ लेते गए। पीड़ित पक्ष ने दोपहर में थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहले मेडिकल करा लेने की बात कहते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रकरण में एक नामजद एवं 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

मिर्चाधुरी निवासी रामबरन (50) ने अपनी पुत्री बुल्लू की शादी वर्ष 2013 में मप्र के रीवां निवासी राजेश के पुत्र से की थी। शादी के बाद वह विदा होकर ससुराल चली आई। कुछ महीने बाद घर वापस आई तो उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसको लेकर रिश्तेदारों के जरिये वार्ता भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आरोप है कि शनिवार की सुबह सात बजे राजेश अपने साथ 10 लोगों को लेकर दो पिकअप से मिर्चाधुरी आए और बहू की विदाई के लिए दबाव देने लगे। रामबरन ने बेटी की मर्जी न होने की बात कहते हुए, विदा करने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इससे खफा ससुराल पक्ष के लोगों ने रामबरन और उनके बेटे सुदर्शन (30) की पिटाई कर दी। इसके बाद बुल्लू को जबरिया लेते गए। दोपहर में पिता-पुत्र दोनों चोपन थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने पहले मेडिकल कराने को कहा। मेडिकल के बाद शाम पांच बजे के करीब पुलिस को तहरीर दी। इसमें राजेश को नामजद एवं 10 अज्ञात को आरोपी बताया गया है। उधर, एसओ अशोक यादव का कहना था कि सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। आरोप सही मिला तो प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें