फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा में 2812 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में शनिवार को भी कड़ी निगरानी के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हुईं। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान और दूसरी पाली में इंटर मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

हाईस्कूल विज्ञान के पंजीकृत 30929 परीक्षार्थियों में से 2812 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटर मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र के 9170 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से चार से सौ अधिक परीक्षार्थी गैरहाजिर पाए गए। सभी जगह आंतरिक दस्ता शुचिता की निगरानी में लगा रहा। उधर, डीआईओएस बलराज राम और कार्यालय लिपिक कमलेश यादव की मौजूदगी वाला दस्ता परीक्षा केंद्रों के चक्रमण में लगा रहा। इस दस्ते ने सावित्री प्रकाश चिल्ड्रेन इंटर कालेज बगहीं, बोधिसत्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कम्हरिया, रामविलास इंटर कालेज अमोखर और रामरथी सिंह इंटर कालेज कूसी डौर का निरीक्षण किया। परीक्षा व्यवस्था ठीक पाई गई।
रामगढ़ संवाददाता के अनुसार रामगढ़ कस्बे में स्थित संगम इंटर कालेज में शनिवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान हाईस्कूल की एक छात्रा अचानक से अचेत हो गई। इससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया गया कि चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव निवासी एक छात्रा यहां परीक्षा दे रही थी। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद ही वह गश खाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें