परिवहन विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत 960 वाहन मालिकों ने 3.69 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स जमा किया है। अंतिम दिन एआरटीओ कार्यालय में काउंटर पर बकाया जमा करने के लिए वाहन स्वामियों की भीड़ रही।
176 वाहन स्वामी ऐसे रहे, जिन्होंने पंजीकरण के बाद भी बकाया जमा नहीं किया। एकमुश्त समाधान योजना छह नवंबर को लागू की गई थी। इसके तहत वाहन मालिकाें को बकाया टैक्स जमा करने पर जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं करना था।
एआरटीओ कार्यालय के प्रधान सहायक विनोद कुमार सोनकर ने बुधवार को अंतिम दिन तक कुल 1136 आवेदन आए। इसमें 960 मोटर मालिकों ने अपना बकाया टैक्स 3.69 करोड़ रुपये जमा किया है।
ओटीएस के तहत वाहन स्वामियों को बिना पेनाल्टी के टैक्स जमा करने का मौका दिया गया था। प्रवर्तन कार्य के दौरान बकाया में संचालित होने वाले वाहन बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर निरुद्ध किए जाएंगे और उन्हें किसी प्रकार कि छूट नहीं दी जाएगी।
-धनबीर यादव, एआरटीओ प्रशासन।