फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra :लोक अदालत में निस्तारित हुए 92728 मुकदमें, 19.76 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा कराई

Sat, 14 Dec 2024 07:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

जनपद के मामलों का निस्तारण त्वरित करने के लिए लोक अदालत लगाई गई जहां 92728 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस दौरान वाद से जुड़े लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली। अधिकारियों की उपस्थिति में मिलने वाले न्याय पर परेशान लोगों ने संतोष व्यक्त किया।
 
विज्ञापन
लोक अदालत में न्याय के लिए पहुंचे लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राधिकरण के लिए अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह ने जनपद न्यायालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 92728 मामले निस्तारित किए गए। वादों के निस्तारण के एवज में 19 करोड़ 76 लाख 97 हजार से अधिक की धनराशि जमा कराई गई।

विज्ञापन


 
लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल, सर्विस में वेतन एवं भत्तो से संबंधित एवं सेवानिवृत्त परिलाभों से संबंधित विवाद, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लंबित राजस्व वाद, अन्य सिविल वादों से संबंधित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

जनपद न्यायाधीश के अदालत में एक मामला निस्तारित हुआ। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेंद्र सिंह की अदालत में कुल 14 मामले निस्तारित हुए। नरेंद्र बहादुर प्रसाद स्थायी लोक अदालत में 15 मामले निस्तारित हुआ। वहीं विशेष न्यायाशीध (पॉक्सो) अमित वीर सिंह की अदालत में दो मामले निस्तारित हुए। विशेष न्यायाधीश आबिद शमीम की न्यायालय में 13 मामले निस्तारित हुए। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्ल्यू अर्चना रानी की अदालत में कुल पांच मामले निस्तारित हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव की अदालत में कुल 1831 मामले निस्तारित हुए। इसी तरह से सिविल जज सीनियर डिविजन अमित कुमार ने 70 मामलों की सुनवाई करते हुए निस्तारित किए। इसी तरह से अन्य न्यायालयों में आए वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में कुल 92728 मामले निस्तारित हुए। इससे 19 करोड़ 76 लाख 97 हजार 882 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। इस मौके पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा  समेत अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें