फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एएनएम के खाते से उड़ाए 9.17 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के केनरा बैंक शाखा रजमिलान से एक महिला खाताधारक के खाते से साइबर ठगों ने 9.17 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगों ने महिला के मोबाइल को हैक कर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम पद पर कार्यरत प्रियंका सिंह का केनरा बैंक में खाता है। गत 10 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें फोन रिचार्ज करने के लिए एक नंबर बटन दबाने का निर्देश दिया गया। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें धमकी दी गई कि उनका फोन बंद कर दिया जाएगा। कुछ देर बाद उनका फोन हैक हो गया। प्रियंका सिंह तुरंत बैंक शाखा पहुंचीं और शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी दी। तब खाते में राशि सुरक्षित थी। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने खाते के लेन-देन पर रोक नहीं लगाई, जिससे 11 फरवरी को 5 बार और 12 फरवरी को 13 बार में कुल 9.17 लाख रुपये निकाल लिए गए। गत बृहस्पतिवार को जब उन्होंने बैंक जाकर खाते की जांच करवाई, तो सिर्फ 222 रुपये शेष बचे थे। शुक्रवार को पीड़िता प्रियंका सिंह ने सोनभद्र साइबर सेल में लिखित शिकायत दी। इस बाबत केनरा बैंक शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि महिला पैसे निकलने से पहले बैंक आई थी और उस समय खाते में राशि सुरक्षित थी, लेकिन उसने खाते को होल्ड करने की मांग नहीं की, इसलिए ट्रांजैक्शन जारी रहा। वहीं, साइबर सेल प्रभारी सोनभद्र राजेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस और साइबर सेल की टीम ठगों तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें