फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ ट्रासपोर्टरों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। सड़क मार्ग से हो रहे कोल परिवहन के कारण ऊर्जांचल में व्याप्त पर्यावरण प्रदूषण व आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से ऊर्जांचल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सोमवार को सिंगरौली में एक बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जांचल ट्रक आपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि एनसीएल व जिला प्रशासन के पहल पर यह निर्णय लिया गया है कि सड़कों पर उड़ रही धूल के लिए पानी का टैंकर लगाकर छिड़काव कराना तथा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, गति पर नियंत्रण व प्रशिक्षित चालकों से वाहन का संचालन कराना आदि शामिल है। औड़ी से लेकर बीना तक, भूषा मोड़ से लेकर काटा मोड़ तक पानी का छिड़काव किया जाएगा। जिसका खर्च ऊर्जांचल ट्रक आपरेटर एसोसिएशन उठायेगा। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश सिंह, संदीप गोयल, आरजी खंडेलवाल, शशिकांत मौर्या, सुनील मिश्रा, आरपी पाठक, बबलू मिश्रा, बब्बू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें