फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना व्यक्ति का विकास अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक के गोहड़ा गांव में नेहरू युवा केंद्र व नेहरू युवा मंडल गोहड़ा के तत्वाधान में एक दिवसीय सकारात्मक शिक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अनिल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

युवा समाज में सेवा की भावना से सकारात्मक मानसिकता के साथ कार्य करें। ताकि अपने साथ ही गांव का भी विकास हो। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से, स्वैच्छिक रक्तदान से हमें समाज के विकास में सहयोग करना चाहिए। ग्राम प्रधान अंबालिका यादव ने कहा कि युवाओं को भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकने पर अभियान चलाना चाहिए। जब तक युवा जागरूक नहीं होगा, कुरीतियां दूर नहीं होंगी। समाज के विकास में युवाओं को विशेष योगदान होता है। इसे युवाओं को समझना होगा और अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करना होगा। यहां रामजीत सिंह, साधना, राजकुमारी, जय प्रकाश, देवराज सिंह, प्रमोद कुमार लेखाकार समेत कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें