फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के जवानों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर(सोनभद्र)। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार को रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पखवाड़े भर चलने वाले स्वच्छता अभियान में बैनर, पोस्टर, होर्डिग, रोड मार्च, निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के बैनर लिए जवानों की रैली की अगुवाई रिहंद यूनिट के सहायक समादेष्टा सुशील कुमार, बी विश्वास, मनीष, एस जैन, कर्माकर, बिरेंद कुमार, आर बी सिंह ने किया। रैली यूनिट से शुरू होकर सिरसोती गांव के टोला अधौरा पहुँची। इस दौरान अगुवाई कर रहे अधिकारियों ने ग्रामीणों को संदेश दिया की स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ रहें एवं बीमारी को दूर भगाएं। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत स्कूल, कार्यालय, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही जवानों द्वारा सफाई भी की गई। एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभगियों को समापन के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें