फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते-गांते कांवरिया गुप्तकाशी के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। श्रावण मास के दूूसरे सोमवार को गुप्तकाशी में विराजमान उमा-माहेश्वर पर जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार को विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर से कांवरिया जल लेकर रवाना हुए। भक्ति गीतों पर कांवरिया थिरकते हुए बाबा के दरबार की ओर बढ़ रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार तक जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

श्रावण मास में प्रतिदिन शिवालयों में बाबा भोलेनाथ का पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं शिवद्वार में सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए राम सरोवर और मिर्जापुर स्थित बैरिया घाट से जल लेकर कांवरिया नंगे पांव बोल-बोल का जयकारा लगाते हुए रवाना हुए। सुरक्षा के मद्देनजर एएसी अरूण कुमार दीक्षित, सीओ विवेकानंद तिवारी, सीओ ज्ञान प्रकाश राय समेत अन्य अधिकारी जिन मार्गों से कांवरियों का आना-जाना है उस पर भ्रमण कर जायजा लेते रहे। चोपन संवाददाता के अनुसार- विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महादेव सेवा समिति चोपन के सौजन्य से सोननदी से कांवरिया जल लेकर डाला स्थित अचलेश्वर महादेव के मंदिर के लिए सोमवार को प्रात: 6 बजे रवाना होंगे। कांवर यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को चोपन में समिति की बैठक हुई। वंशराज शुक्ला, सत्यदेव पांडे, विष्णुकांत मौर्य, अरविंद विश्वकर्मा, अनुप गुप्ता, अनिल शर्मा, प्रमोद कुमार, हैदर खान, संदीप चौरसिया, सूरज निषाद, सुजीत ठाकुर, सन्नी, विकास, चंदन गोंड़ रमेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें