फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने सांसद और विधायक का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका से सटे कम्हारी गांव में क्षतिग्रस्त सड़क के न बनने से नाराज ग्रामीणों ने सांसद छोटेलाल खरवार और घोरावल विधायक अनिल मौर्य का बुधवार को पुतला फूंका। आरोप लगाया कि सूचित करने के बाद भी जन प्रतिनिधि क्षतिग्रसस्त सड़क की मरम्मत नहीं करवा रहे है। जबकि हल्की बारिश होने पर गड्ढ़े में तब्दील सड़क पर जलजमाव हो जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल नव निर्माण मंच के उपाध्यक्ष गिरिश पांडेय ने कहा कि सड़क से सटे एक व्यक्ति ने खुद की भूमि की खुदाई करा कर तालाब बनवा दिया है। तालाब के चारों तरफ ऊंची दीवार उठने से बारिश और घरों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के ब्रम्हनगर से सटे कम्हारी गांव की सड़क क्षतिग्रस्त होने से रहवासियों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी कभार स्कूल आने-जाने वाले बच्चें गंदे पानी में गिर जाते है। कहा कि सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के अलावा डीएम को भी सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने के लिए पत्रक दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो सूबे के सीएम और जिला प्रशासन का पुतला फूंकते हुए राजमार्ग जाम किया जाएगा। छोटेलाल पांडेय, संजय राज गौड़, विवेक सिंह, छोटू, दिनेश, सोनू सोनी, सुजीत सोनी, धीरज, राकेश सोनकर, गुरुदयाल, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें