फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के अनुपात में मांगा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जन अधिकारी पार्टी की तरफ से बुधवार को 15 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया गया। अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष भागीरथी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण प्रजापति, लक्ष्मण सिंह, महिला जिलाध्यक्ष किरन सिंह ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी कमेरा समाज की हालत नहीं बदली है। आरक्षण पर सिर्फ कुछ जातियोंका कब्जा है। पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं। पिछड़ा वर्ग के बालिकाओं का शादी अनुदान बहाल करने, महिलाओं की उनकी संख्या अनुपात में भागीदारी बढ़ाने की भी मांग उठाई। मंगला प्रसाद, अवनीश कुशवाहा ने जिले को बिजली कटौती मुक्त कराने, बालू-गिट्टी सस्ता करने की मांग की। खाद-बीज का मसला उठाया। श्रवण पटेल, विक्रम कुशवाहा, विनय सोनकर, शीतला कुशवाहा, दीनदयाल मौर्य, भोला मौर्या, छविनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें