फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा हो तो मंजिल आसान...

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा अलंकरण समारोह का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि परियोजना के उप महाप्रबंधक कार्मिक अविनाश चंद्र कौशिक एवं असिस्टेंट मैनेजर राम विजय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय का नाम रोशन करने वाली अंजलि यादव, पारुल गुप्ता, रिंकू बैस, रोहित कुमार, अर्चना पांडेय, शिवम दुबे, पीयूष तिवारी, रोशन मोदनवाल, अविनाश कुमार, रोहिणी यादव को मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। हमें जीवन जीने का सही रास्ता बताता है । जिस रास्ते पर चलकर जीवन को संवारा जा सकता है। जब शिष्य गुरु के प्रति समर्पित होकर शिक्षा लेता है तो वह एक महान लक्ष्य को हासिल कर लेता है। प्रबंधक आरपी गुप्त ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढने और सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। इस मौके पर अशोक उपाध्याय भी मौजूद रहे। संचालान राजेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें