फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा प्रतिनिधियों को दिलाई गई पद की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सनबीम स्कूल राबर्ट्सगंज में छात्र पद ग्रहण समारोह गुरुवार को संपन्न हो गया। इसमें कक्षा प्रतिनिधि चुने गए छात्रों को उनके पद की शपथ दिलाई गई। उनसे कार्य के प्रति सदैव सजग रहने की अपील की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री महामंत्र के साथ हुआ।
विज्ञापन

छात्रों ने कदम ताल करते हुए मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेेशक संदीप चौरसिया का स्वागत किया। प्रधानाचार्य स्वदेश कुमार चौबे एवं निदेशक संदीप चौरसिया ने स्कूल ध्वज को फहराया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को शपथ दिलाया कि वे अपने कार्य के प्रति सदैव सजग, समर्थ एवं जागरूक रहें। निदेशक ने पदधारक छात्रों को अलग-अलग हाउस का ध्वज सुपुर्द किया। विद्यालय की गरिमा बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। विद्यालय के हेड ब्वाय नवदीप सिंह बंसल एवं हेड गर्ल श्रेया प्रजापति ने विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से बताई। विद्यालय के निदेशक मुकेश सिंह, आरती सिंह, दिव्या चौरसिया, रितेश चैरसिया, शालिनी चौरसिया ने सभी छात्रों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका रंजना सिंह ने किया। यहां अध्यापक जावेद खां, आकाश सोनी, राज सिंह, आर्या श्रीवास्तव, अभिजीत, कनिष्क केसरी, काजल केसरी, अंश अहमद खां, दिव्यानी केशरी, आरूषि केशरी, आलोक सिंह, अग्रसेन पटेल क्षितिज राज सिंह, अंजली मौर्या, सृजन श्रीवास्तव, काजल दूबे मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें