फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया के जरिए युवाओं को खेल से जोड़ा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में अंतर्जनपदीय सोनभद्र चैंपियन ट्राफी का शुभारंभ शनिवार को राज्य मंत्री सूचना, खेल एवं युवा कल्याण विभाग डॉ. नीलकण्ठ तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि खेल-कूद से आपसी मेल-जोल बढ़ने के साथ ही स्वस्थ मनोरंजन को बढ़ावा मिलता है। खेलो इंडिया के जरिए युवाओं को खेल से जोड़कर उनका विकास किया जाय। सोनभद्र में सोनसिटी की योजना तैयार करके युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर किया जाय। जिले के तीरंजदाजी के बच्चे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। उन्होंने जिला खेल अधिकारी, जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक रक्षक दल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सदर विधायक भूपेश चौबे से समन्वय स्थापित कर जिले में खेलो इंडिया के जरिए युवाओं को जोड़ा जाय। प्रदेश सरकार स्कूलों के जरिए छह से 20 वर्ष तक के बच्चों को खेल से जोड़ने का काम कर रही है। बच्चों को मौसमी खेलों से जोड़ते हुए खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय। उन्होंने कहा कि दुद्धी व नगवां में प्रस्तावित खेलो इंडिया के लिए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाय। इस मौके पर चेयरमैन राबर्ट्सगंज वीरेंद्र कुमार जायसवाल, चुर्क-घुर्मा की चेयरमैन गीता देवी, अशोक तिवारी, प्रभाकर श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें