फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति का मूल्यांकन करने वाले टीम को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचडीसी कंपनी के लिए पिडरवाह गांव में भूमि अधिग्रहण से पहले संपति के मूल्यांकन कर रही टीम को बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। कांग्रेसजनों के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि बिना सहमति के आनन-फानन में संपति का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के लोग पूरी तरह से कंपनी के दबाव में काम कर रहे हैं। विस्थापित होने वाले परिवारों की नहीं सुनी जा रही और बिना जमीन का रेट तय किए ही विस्थापित होने वाले परिवारों की बिना सहमति के संपत्ति का मूल्यांकन टीम द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेसजनों व ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक लिखित में विस्थापित होने वाले परिवारों को जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, वे नापी नहीं करने देंगे। वहीं मौके पर मौजूद मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा ने बताया कि विस्थापित होने वाले परिवारों की लड़ाई विस्थापितों के साथ मिलकर लड़ी जाएगी। उनके खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष सीपी शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन कंपनी के दबाव में काम कर रहा है। इसके लिए आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी और बड़े नेताओं को भी बुलाया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र पाठक, भास्कर मिश्रा, लवलेश सिंह, जगधारी सिंह, छोटे सिंह, बलदेव सिंह, नाहर सिंह, लल्लू प्रसाद पटेल, जंग बहादुर सिंह, जगदीश सिंह, बलवीर सिंह, उदय सिंह पनिका समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें