फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति ने नपा अध्यक्ष, सभासदों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति ने बुधवार को कचहरी स्थित एसबीए सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल को मंडल प्रभारी प्रदीप कुमार विश्वास ने अंग वस्त्र, रवि प्रकाश त्रिपाठी, चंद्रकांत मिश्रा ने योग पुस्तिका और बाबा रामदेव की फोटो देकर सम्मानित किया। नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों के सभासदों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर में योग कक्षाओं के विस्तार के लिए उनके होटल परिसर के हाल में योग कक्षा का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही दंडईत बाबा मंदिर एवं हरदा बाबा के मंदिर परिसर में संचालित हो रही योग कक्षाओं में टीन शेड जल्द ही लगवाया जाएगा। जरुरत के हिसाब से दरी की भी व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान पतंजलि युवा समिति को बढ़ावा देने के लिए अनिल चौबे भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीए अध्यक्ष पीएन पांडेय ने किया। इस अवसर पर कलम देव चौधरी, रामबाबू राय, ओम प्रकाश यादव, विमल सिंह, रवि पांडेय, सुनील चौबे, सुनील श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, शेषनारायण दीक्षित, गजेंद्र नाथ दीक्षित, दीपक जायसवाल, सुबोध मिश्रा, पूनम सिंह, ममता श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें