सोनभद्र। संदिग्ध हालात में शुक्रवार को राबर्ट्ससगंज के इंद्रपुरी कालोनी से स्कूल जाने के लिए निकले दो छात्र लापता हो गए। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे राबर्ट्सगंज के इंद्रपुरी कालोनी निवासी जितेंद्र सिंह यादव का बेटा रितेश सिंह और रामनगीना का बेटा अर्धव उर्फ हिमांशु सिंह डीएवी में कक्षा नौ के छात्र हैं। शुक्रवार को सुबह सात बजे दोनों घर से स्कूल के लिए निकले। सांय चार बजे तक घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। रात आठ बजे घरवालों ने कोतवाली पुलिस को बेटों के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने सर्विलांस से लापता बच्चों के एक नंबर का लोकेशन निकलवाया तो रात ढाई बजे वाराणसी के कैंट स्टेशन पर लोकेशन मिली। शनिवार की सुबह पुलिस बच्चों की तलाश मेें वाराणसी निकल गई। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित का कहना है कि बच्चों के मोबाइल का लोकेशन मिल गया है। जल्द बच्चे मिल जाएंगे।