सोनभद्र। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज और मधुपुर की कई दूूकानों पर छापेमारी की। दो दूकानों से आटा और नमकीन का सैंपल लिया। एक दूकान पर गंदगी मिलने पर संचालक को फटकार लगाया। दूकान संचालन को 15 दिन के अंदर विभागीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा। चेताया कि यदि उपस्थित नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर व राघवेंद्र कुमार उपाध्याय ने टीम बनाकर दूूकानों पर छापेमारी की। टीम पहले कम्हारी घोरावल रोड पर मां दुर्गा इंटर प्राइजेज दूकान पर पहुंची। यहां आटा का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी के अनुसार आटा गुणवत्ताविहीन लग रहा था। प्रतिष्ठान पर साफ-सफाई नहीं थी। निर्माण इकाई में प्रयोगशाला की व्यवस्था नहीं थी। कार्य कर रहे कर्मचारी अस्वच्छ तरीके से कार्य कर रहे थे। टीम ने दूकानदार को कमियों को 15 दिन में दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यालय में आने को कहा। टीम ने दीपनगर स्थित बालाजी ट्रेडर्स में हल्दी राम ब्रांड नमकीन का नमूना लिया। दूकान में सफाई रखने का निर्देश दिया। मधुपुर में भी दर्जन भर दूकानों की जांच की गई।