फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुपुर में सीएचसी निर्माण की मंडलीय टीम करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर/केकराही (सोनभद्र)। कमिश्नर मुरली मनोहर लाल और डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को मधुपुर में निर्माणाधीन सीएचसी और केकराही स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया। मधुपुर में तीन करोड़ 74 लाख की लागत से बन रहे नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया है। यहां की निर्माण सामग्री के सैंपलिंग कराने की भी हिदायत दी है। कहा कि मंडलीय तकनीकी टीम इसकी मुकम्मल जांच करे। किसी भी हाल में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह सीएचसी केकराही में महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, पंजीकरण सेंटर, दवा वितरण केन्द्र, लैब, प्रभारी चिकित्साधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया। जननी सुरक्षा योजना रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर, दवा भण्डारण रजिस्टर, आशा एवं एएनएम मीटिंग रजिस्टर, रोगी कल्याण समिति रजिस्टर के रख-रखाव के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन का हाल जाना। कहा कि चिकित्सकों-कर्मियों के ड्यूटी की समय-सारिणी जिलाधिकारी के वेबसाइट पर अपलोड कराने के साथ ही मंडलायुक्त को भी मुहैया कराई जाए, ताकि ड्यूटी की क्रास चेकिंग होती रहे। ंसंयुक्त विकास आयुक्त राजीव बनकटा, मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार सिंह यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केजी सिंह, एसीएमओ डा. डीके सिंह आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें