फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रोपे जाएंगे 88 लाख 51 हजार 912 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने 2021 के पौधरोपण अभियान के तैयारियों की समीक्षा सोमवार को कलेक्ट्रेट में की। डीएम ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वर्षाकाल 2021 पौध रोपण के लिए वन विभागों के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की अभी से कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाए। एक गांव एक बाग के आधार पर गांव के भौगोलिक परिस्थितियों व मिट्टी के अनुरूप फलदार पौध रोपित किये जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने नोडल प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र संजीव कुमार सिंह को निर्देश दिया कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त पौधों का चयन कर एक गांव एक बाग के आधार पर स्थानीय मिट्टी के अनुरूप फलदार पौधों को रोपित किये जाने की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जाए। कोशिश की जाए कि ऊंचे कद के पौध रोपित किये जाएं। शासन ने जिले के लिए 88 लाख 51 हजार 912 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस दौरान सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीएफओ संजीव कुमार सिंह, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, एसडीएम सदर डॉ. कृपा शंकर पांडेय, एसडीएम ओबरा प्रकाश चंद्र व अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें