फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 870 छात्राओंं ने दी मासिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में बुधवार से मासिक परीक्षा का आयोजन किया गया। ऐसा पहली बार है, जब विभाग कस्तूरबा स्कूलों में इस तरह की परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन


जिले में गरीब तबके की छात्राओं को आवासीय सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से जिले में नौ कस्तूरबा बालिका विद्यालयों का संचालन हो रहा है। राॅबर्ट्सगंज, घोरावल, बभनी, म्योरपुर, चोपन, नगवां, चतरा सहित नौ ब्लॉकों में संचालित इन स्कूलों में कुल नौ सौ छात्राएं पंजीकृत हैं।
इन आवासीय विद्यालयों में नए सत्र 2024-25 में एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत यहां पर मासिक परीक्षाओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में पहली मासिक परीक्षा का आयोजन एक मई को किया गया। विभाग ने बुधवार को जिले भर के कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में मासिक पाठ्यक्रम विभाजन के अनुसार पहले माह में हुई पढ़ाई के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में 870 छात्राओं ने हिस्सा लिया। मासिक परीक्षा के आयोजन का निर्णय निजी स्कूलों में मासिक टेस्ट की दर्ज पर लिया गया है। इसके लिए प्रत्येक विषय में दस अंक होंगे।
मासिक पाठ्यक्रम विभाजन के अनुसार बुधवार को सभी स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इससे आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगे। - नवीन पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें