फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत को मिला 70 हजार लीटर क्षमता का वाटर स्प्रिंकलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली (सोनभद्र)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए एनसीएल ने जयंत परियोजना में मंगलवार को 70 हजार लीटर क्षमता के वाटर स्प्रिंकलर को अपने मशीनी बेड़े में शामिल किया।
विज्ञापन

एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा, निदेशक गुणाधर पाण्डेय, निदेशक एनएन ठाकुर ने स्प्रिंकलर को राष्ट्र को समर्पित किया। सीएमडी सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एनसीएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों में बड़ी क्षमता के वाटर स्प्रिंकलर अहम योगदान देंगे तथा आने वाले समय में कंपनी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने कार्यों को नई गति देगी। एनसीएल ने हाल ही में 70 हजार लीटर क्षमता के 14 वाटर स्प्रिंकलर खरीदे हैं। ये स्प्रिंकलर एक मिनट में 3000 लीटर पानी 85 मीटर की ऊंचाई तक फेंकने की क्षमता रखते हैं। इन स्प्रिंकलर में आपातकालीन स्टीयरिंग एवं ब्रेकिंग, निकटतम चेतावनी यंत्र, आग बुझाने की भी क्षमता है, जो सुरक्षा की दृष्टि से एनसीएल की खदानों मे महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर महाप्रबंधक जयंत संजय मिश्रा, तकनीकी सचिव पी के विश्वाल एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें