फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राग देश में होली रंग मत डारो, डारो मोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला (सोनभद्र)। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को संगीत साहित्य उत्सव हुआ। यहां ध्रुपद रजनी गायन में कलाकारों ने कई तरह के गीत प्रस्तुत किया। मंदिर के महंत मुरली तिवारी, पूर्व विधायक तीरथराज, भगवती चौधरी एवं राजेश द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्रुपद रजनी में प्रयाग से आये संगीत नाटक अकादमी युवा पुरस्कार प्राप्त विशाल जैन ने शानदार प्रस्तुति दी। अपने गायन का आरंभ राग बागेश्वरी डागुर परंपरावाणी में आलाप, जोड़, झाला से किया। सदानंद का पद आदि महादेव देव बीन बजाई एवं दोनों करतार तुम राज साज के बंदिशें गाई, जिसे सुनकर श्रोतागण अभिभूत हो गये। राग मालकौंस में शिव स्तुति शंकर गिरिजापति गाकर शिव को समर्पित किया। गायन का समापन राग देश में होली रंग मत डारो, डारो मोहन गाकर किया। पखावज पर संगत जापान के तेत्सुवा कनायको ने और तानपुरे पर अंकित चतुर्वेदी और बलराम श्रेष्ठ ने साथ दिया। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि फाउंडेशन सांस्कृतिक साक्षरता एवं शास्त्रीय संगीत को महानगरों के प्रेक्षागृहों से निकालकर उस लोक तक ले जाना भी है, जहां संगीत की बड़ी प्रतिभाएं जन्म लेती हैं। छोटे कस्बों में शास्त्रीय संगीत के उत्सव होने से भारत में नए सांस्कृतिक क्रांति पनपेगी। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें