फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर 20 पेटी शराब, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में स्थित देशी शराब की दुकान का ताला-कुंडी तोडकर चोर वृहस्पतिवार की रात 20 पेटी शराब व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए शराब की कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई जा रही है। शराब की दुकान के बगल में स्थित चाय-नाश्ते की दुकान का खाद्य सामाग्री व बर्तन भी उठा ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहा से पांच सौ मीटर दूर तेलगुडवा-कोटा मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान है। प्रतिदिन की तरह दुकानदान रात 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। शुक्रवार की सुबह शराब की दुकान के ठीक बगल में चाय-नाश्ते की दुकान वालों ने दोनों दुकानों से चोरी होने की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दुकान मालिक राजकुमार जायसवाल ने देखा की शराब की दुकान का ताला-कुंडी टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो उसमें रखा 20 पेटी शराब व नकदी गायब था। शराब दुकान के बगल वाले चाय-नाश्ते की दुकान में रखी खाद्य सामग्री और बर्तन भी चोर उठा ले गए हैं। लोगों ने घटना की पूरी जानकारी तत्काल सौ नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दुकान से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में शौच करने गए कुछ लोगों ने बर्तन को पड़ा देख चाय-नाश्ते वाले दुकानदार को जाकर बताया। इसके बाद वह मौके पर गया तो चोरी गए कुछ बर्तन वहां पड़े मिले। शराब दुकान मालिक राजकुमार जायसवाल ने बताया कि चोरी गए शराब की कीमत करीब 55 हजार रुपये है। इसके अलावा दो हजार नकदी रुपये भी चोरी हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें