फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार को जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में पांच टीमें गठित कर दी है। दुकानों और ठेलों पर जांच अधिकारियों के मोबाइल नंबर चस्पा किया जा रहा। ताकि कोई भी व्यक्ति मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद पदार्थों के बिक्री करने वालों के बारे में सूचना दे सकें।
विज्ञापन

बतादें कि चार फरवरी को सूबे के मुख्य सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग खाद्य प्रतिष्ठानों /खाद्य कारोबारकर्ताओं व ठेलों पर मिलावटी व अस्वच्छ खाद्य सामाग्रियों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आम जनमानस द्वारा शिकायत दर्ज कराने के लिए नंबर जारी करने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में जिले में पांच टीमें गठित कर दी गई है। मानिक ने कहा कि अगर किसी दुकान पर दूषित खाद्य पदार्थ बिक रहा हो तो कोई भी व्यक्ति मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के मो.नं. 8840587851, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार राय के मो. नं.9450622021, राघवेंद्र कुमार उपाध्याय के मो. नं. 9412174919, मयंक शंकर दूबे के मो. नं. 9889610929 और प्रमोद कुमार सोनकर के मो. नं. 9473706757 पर सूचना दे सकता है। कहा कि दुद्धी कस्बे में दुकानों पर जांच अधिकारियों के मोबाइल नंबर को चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें