फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर परियोजना के लिए मिला 500 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी सरकार ने सोनभद्र की बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना को आम बजट में 500 करोड़ रुपये और देने की घोषणा की है। इस बजट से परियोजना का निर्माण कार्य काफी तेज होगा। उम्मीद है कि वर्ष 2020 तक यह परियोजना पूरी हो जाएगी। इससे 108 गांव के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 1976 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने कनहर सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया था। तब काफी कम बजट वाली यह परियोजना बीच में बंद हो गई थी। लेकिन बाद में सरकार बदली तो परियोजना का कार्य भी शुरू हुआ। सपा सरकार में इस परियोजना पर काफी बजट दिया गया। निर्माण कार्य काफी तेज कराया गया। इस परियोजना से डूब क्षेत्र के तमाम गांव के साथ ही दुद्धी तहसील के करीब 108 गांव सिंचित होंगे। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इस परियोजना के निर्माण कार्य की लागत 2239 करोड़ रुपये है। अब तक इस परियोजना के निर्माण के लिए सरकार 1529 करोड़ रुपये दे चुकी है। बृहस्पतिवार को यूपी की भाजपा सरकार ने आम बजट में इस परियोजना के कार्य को और तेज करने के लिए 500 करोड़ रुपये और दिए हैं। परियोजना के अधिशासी अभियंता वीके सिंह ने बताया कि परियोजना का करीब 70 फीसदी कार्य कार्य पूरा हो चुका है। अब करीब 30 फीसदी कार्य होना है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभी इस परियोजना के निर्माण के लिए 1000 करोड़ रुपये की और आवश्यकता पड़ेगी। यदि सरकार ने परियोजना को 2022 तक पूर्ण कराने का निर्णय लिया तो जल्द ही परियोजना को और भी धन दिया जाएगा। इससे निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस परियोजना के निर्माण कार्य से दुद्धी तहसील के अलावा छत्तीसगढ़ की सीमा के कुछ गांवों को भी लाभ मिलेगा। कनहर सिंचाई परियोजना के बांध आदि का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। बांध की ऊंचाई, चौड़ाई गेट आदि का भी काम हो चुका है। विभागीय अफसरों की माने तो करीब 30 फीसदी काम और होना है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें