फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। आगरा में स्कूल से लौट रही छात्रा पर दो बाइक सवार युवकों द्वारा की गई दरिंदगी और पेट्रोल डालकर जलाने से हुई मृत्यु तथा दोषियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महिलाओं ने लाल मैदान अनपरा में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम थानाध्यक्ष अनपरा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा कि इस सरकार में बहू बेटियाँ सुरक्षित नहीं रह गई हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ गया है। एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी आरोपियो पर कोई कार्यवाही नहीं होना प्रशासन की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। महिलाओं ने माननीय राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु सरकार को निर्देश देने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर नीलम, सावित्री, रेखा, दिलराज, जगमत, कृष्णा, कुसुम, रुक्मिणी, दुबराज देवी, मनबस, ददनी, सरिता, आरती, यशोदा देवी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें