फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जॉंचल में बादल छाये रहने से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सोमवार को मौसम का तेवर बदला रहा। कई जगहों पर हल्की बूूंदाबांदी हुई। पूरे जिले में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और भगवान भाष्कर के दर्शन तक नहीं हो सके। गलन बढ़ने के साथ ही सर्द हवाएं भी चलीं। भोर में घना कोहरा छाने और ओस गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। बड़े और छोटे वाहनों की गति काफी धीमी रही।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर धूप नहीं हुई। राबर्ट्सगंज में दिन भर सर्द हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई। लोग दोपहर में ही अंगीठी जलाकर आग सेंकते रहे। दुद्धी में सोमवार को सुबह से शाम तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी से ठंड में इजाफ़ा हुआ है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों को पहने रहे। हल्की बूूंदाबांदी से किसान काफी खुश हैं। इससे रबी की सफल के लिए खेतों की जोताई का कार्य भी शुरू हो सकेगा। दूसरी ओर क्षेत्र के किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि खेतों और खलियानों में पड़ी धान की फसल भी बर्बाद होगी। अनपरा: ऊर्जांचल में सोमवार को गलन व ठंड में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दिन में बादल छाए रहने व ठंडी हवाओं के चलने से लोग घरों में ही दुबके रहे। दिन में कई बार हल्की बूंदाबांदी होने से गलन भी बढ़ी है। आम दिनों की तरह चट्टी चौराहों पर चहल पहल कम दिखाई पड़ी। दिन भर ठंडी हवाओं के चलने से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। अचानक मौसम में आये परिवर्तन से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें