फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजी रही राम-सीत की झांकी, गूंजता रहा जयकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में छह दिसंबर को हिंदूवादी संगठनों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड कोन के कार्यकर्ताओं ने श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कोन बाजार से निकल कर चाचीकला मोड़ होते हुए बस स्टैंड के रास्ते पुन: बाजार में हनुमान मंदिर पर पहुंची, जहां समापन किया गया। एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम का नारा गूंजता रहा। प्रखंड अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता,हरिशंकर वर्मा,राजेश, विष्णु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दुद्धी: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। भगवान श्रीराम और भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। संकट मोचन मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली की आरती की। अगुवाई विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश ने की। मुख्य अतिथि काशी प्रांत के संगठन मंत्री नरसिंह पाठक ने कहा कि छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा कारसेवकों ने ढ़हाया था, जो हिंदू समाज के लिए शुभ दिन है। इसलिए इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंदिर निर्माण के लिए विहिप संकल्पित है। आलोक जायसवाल , भोलू जायसवाल, दीपक जौहरी, दिलीप पांडेय, मनीष जायसवाल, मनोज सिंह, राजन चौधरी, सुमित सोनी, एनडी तिवारी, अनुराग गुप्ता, प्रेमनारायण, गोरख अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह महावीर सरस्वतीविद्या मंदिर परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि भारत माता के नौजवान अपनी मातृभूमि के लिए जीना सीखें। वहीं हिंदू समाज हिंदू आस्था पर चोट पहुंचाने वालों को सबक सिखाने के लिए तैयार रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत सिंह ,पूर्व महामंत्री अनिकेत केशरी, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

म्योरपुर: विहिप और बजरंग दल की तरफ से कस्बे में आकर्षक झांकी सजाकर, ढोल-नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकली। इस दौरान एक वाहन पर राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी सजाकर शोभा यात्रा निकाली गई। प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, सोनाबच्चा अग्रहरी, पन्नालाल जायसवाल, रामदेव तिवारी, बसंतलाल, दीपक सिंह, अमरकेश सिंह, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, मोनू जायसवाल, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
बभनी: विहिप और बजरंग दल प्रखंड बभनी के कार्यकर्ताओं ने श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा बभनी बाजार से निकाल कर बभनी मोड़, चपकी, असनहर, महुअरिया मोड़ होते हुए बीजपुर गई। गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों युवा जय श्रीराम का उदघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। नेतृत्व बजरंग दल के लल्लन प्रसाद ने किया। प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर गुप्ता, मंत्री सूर्यकांत दुबे, सुनील गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, उमेश कुमार, रत्नेश कुमार, उपेंद्र कुमार रवानी, अनिल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें