फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

Thu, 06 Dec 2018 11:45 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबटर्सगंज में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 63वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उनके कृतित्व-व्यक्तित्व के बखान के  साथ ही उनके पदचिह्नों का अनुसरण और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।  
विज्ञापन

भाजपा के राबर्ट्सगंज नगर मंडल की तरफ से कांशीराम आवास में मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संजय जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने सदैव जाति-पांति से उठकर देश हित में निर्णय लिया और सभी को जीने का समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक मौर्या, नगर महामंत्री अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष बलराम सोनी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष ध्रुवकांत द्विवेदी, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री धर्मवीर त्यागी, नगर मंत्री अखिलेश कश्यप, सभासद अनिल वर्मा, सेक्टर संयोजक नंदकिशोर सोनी आदि ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने की सीख दी।  
उधर, कांग्रेस जिला कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बाबा साहेब की 62वीं पुण्यतिथि मनाई गई। नामवर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के आजादी में महत्वपूर्ण निभाई। संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने के साथ देश के पहले विधि मंत्री की भी जिम्मेदारी निभाई। जिला उपाध्यक्ष लवकुश प्रसाद केशरी, जिला महासचिव कमलेश ओझा ने कहा कि बाबा साहेब आजीवन देश में समतामूलक समाज के स्थापना में लगे रहे। महिला जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि डा. आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के आधार पर ही देश निरंतर उन्नति की तरफ अग्रसर है। इस मौके पर नूरउद्दीन खां, अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव श्रीकांत, कन्हैया पांडेय, रजबलि पांडेय, दयाशंकर पांडेय, अवनीश सिंह राजपूत, जितेंद्र स्वरूप, राजेंद्र भारती, सुमन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें