फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलाओं को बताए अधिकार, किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। विकास खंड सभागार में बुधवार को महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी हुई। इसमें महिलाओं को उनके लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने कहा कि महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दे रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शौचालय निर्माण, विधवा विवाह को बढ़ावा दिया जा रहा है। सहायक विकास अधिकारी आईएसबी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत महिलाओं का पूर्ण टीकाकरण किया गया है। म्योरपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा ने महिलाओं को 181, वूमेन हेल्पलाइन 1090, 100 नंबर, एंटी रोमियो स्क्वाड के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी बाबूलाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री किरण सिंह, कलावती, माया गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें