फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ओर से संगठन के संस्थापक स्व. महाबीर दत्त शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रधानों ने संस्थापक के दिखाए गए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह और जिला प्रभारी मोहन पांडेय ने कहा कि संगठन हमेशा प्रधानों के हक, अधिकार की लड़ाई लड़ा है और आगे भी लड़ता रहेगा। राबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, अमरनाथ तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, जितेंद्र पाठक और राजाराम ने कहा कि प्रधानों को अगर कोई अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति अनायास परेशान करेगा तो संगठन उसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए 24 घंटे तैयार है। कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंजनी चौबे, रामबली त्रिपाठी, सुनील गोड़, परमेश्वर यादव, जितेंद्र पाठक, मुरलीधर पाठक, श्रवण कुमार, सुरेेश शुक्ला, अंसहरी बेगम, पुष्पा, धर्मेद्र, रामलखन, मजनू शाह, विवेक सिंह, मार्तंड सिंह, सोमारू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें