फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकों में कसया, बालिकाओं में अमोखर का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज । माध्यमिक विद्यालयों की सदर ब्लाक के उर्ध्वांचल क्षेत्र की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता जनता इंटर कालेज परासी पांडेय में बुधवार को संपन्न हुई। बालक वर्ग में कसया, बालिका वर्ग में अमोखर का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में कुल तेरह इंटर कालेजों ने प्रतिभाग किया, जिसमें जूनियर वर्ग में लंबी कूद में सौ मीटर में धीरेंद्र कसया प्रथम एवं आयुष चुर्क द्वितीय, बालिका वर्ग में सुषमा अमोखर प्रथम, सोनम परासी दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

288 मीटर में धीरेंद्र कसया प्रथम, बलिराम मधुपुर दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुषमा अमोखर प्रथम और सरोज कसया दूसरे स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़ में लक्ष्मी कुमारी अमोखर प्रथम, सुधा चौहान गौरही द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में आठ सौ मीटर दौड़ में बाबूलाल परासी, अजय कुमार कसया द्वितीय स्थान पर रहे। पंद्रह सौ मीटर दौड़ में अनुराधा अमोखर प्रथम तथा सीमा चौहान गौरही द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में आरती पाल कसया प्रथम, रोशन कसया दूसरे स्थान पर रही। गोला प्रक्षेप में आकिब अली, पीजीआई पुसौली प्रथम, आकाश यादव पुसौली दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रबंधक सुशील चौबे, प्रधानाचार्य केके सिंह, वित्त विहीन शिक्षक महा सभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, संगीता श्रीवास्तव, गिरिजेश चौबे, सीमा सिंह, मुस्तकीम, जगदंबा, जितेंद्र सिंह, गौरव मिश्र, विजय शंकर पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें