फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के लिए श्रमिकों ने घेरा परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । एनटीपीसी सिंगरौली संस्थान में कार्यरत संविदा फर्म के दर्जनों संविदा श्रमिकों ने कम मजदूरी और समय से भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को परियोजना गेट के सामने प्रर्दशन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों रविंद्र यादव, सुनील, गोविंद, सलीम शेख, विजय यादव, विनोद पांडेय, भूपेंद्र दूबे, संतोष एवं कमलेश ने बताया कि सिंगरौली विद्युत गृह में कार्यरत मेसर्स रूक्मणी इंस्फ्राट्रचर प्राइवेट लिमिटेड का दो वर्ष से कार्य चल रहा है । फर्म द्वारा कुछ मजदूरों का पीएफ काटा जाता है जबकि बहुत से मजदूरों का न तो पूरा वेतन दिया जा रहा है और न ही पीएफ ही काटा जा रहा है । इतना ही नहीं कंपनी के अधिकारी विरोध करने पर काम से निकाल देने की धमकी देते है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि 522 रुपये के स्केल में 290 रुपये, 370 को 210 रुपये व 433 की जगह 220 रुपये मजदूरी दी जा रही है। मजदूरों द्वारा बार-बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही न होने से उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद हरकत में आया प्रबंधंन निजी कंपनी के अधिकारियों से जानकारी हासिल करने में लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें