फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति की भावना को जागृत करता है एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। युवाओं में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अवधूत भगवान राम पीजी कालेज में एबीवीपी सेल्फी विद कैंपस अभियान के तहत विद्यार्थियों को छात्र हित के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक कुशाग्र मिश्रा ने कहा कि जिले भर के शिक्षण संस्थानों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सेल्फी विथ कैंपस अभियान की शुरूआत की गई है। देश को संगठित रखने में राष्ट्रवाद की विचारधारा का अहम योगदान है। एबीवीपी शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक आथिक विषयों पर छात्र हित सुनिश्चत करने को प्रतिबद्ध है। इस दौरान विद्यार्थियों को संगठन के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का सबसे बड़ा संगठन है। जो ज्ञान शील और एकता के नारे पर चलता है। एबीवीपी छात्र हित के लिए तत्पर है। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सेल्फी भी ली गयी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य नीरज श्रीवास्तव, नगर संयोजक रिसप श्रीवास्तव, नगर मंत्री नीरज तमांग, अंकित कुमार, दीपक सिंह, उपेंद्र दूबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें