फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक दो प्रतिशत कम करना है कुपोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को राज्य पोषण मिशन के सबरी संकल्प योजना के तहत ब्लॉक क्षेत्र की आशा बहुओं को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें कुपोषण के बारे में जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य शून्य से तीन वर्ष के बच्चों में दिसंबर तक कुपोषण में दो प्रतिशत की कमी करना है। प्रशिक्षक प्रभारी सीडीपीओ संगीता वर्मा ने आशा बहुओं को कुपोषित बच्चों की पहचान और उसके बेहतर इलाज के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि योजना के तहत 29 कुपोषित जिले चयन किये गए हैं, जहां यह अभियान चल रहा है। दुद्धी ग्राम विकास समिति के सचिव अभय सिंह ने आशा बहुओं, संगिनियों को बच्चों में होने वाले कुपोषण के बारे में बताया। कहा, आशाएं अपने क्षेत्र में थोड़ा मेहनत करके बेहतर कार्य कर सकती हैं। कुपोषित बच्चों की जांच कराकर उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराएं क्योंकि चिह्नित बच्चों का नि: शुल्क इलाज किया जाता है। जब तक बच्चा भर्ती रहता, उसका खान पान नि:शुल्क होता है। नीति आयोग के ब्लॉक सूचना अधिकारी मोहम्मद अफसर ने भी आशाओं को कुपोषित बच्चों की पहचान के तरीके बताए और उससे निपटने के लिए उपायों को सुझाया। यहां प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें