फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुसार कराए जाएं सांसद निधि के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सांसद निधि से कराये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। अध्यक्षता कर रहे सांसद छोटेलाल खरवार ने गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग के कार्यों का मानक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सांसद छोटेलाल और डीएम अमित कुमार सिंह ने प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।, जिन कार्यदायी संस्थाओं ने समय पर कार्य नहीं पूरा किया, उनके प्रति नाराजगी जाहिर की। चेताया कि कार्यों को जल्द से पूरा कराया जाएं वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। डीएम ने कहा कि अब तक किये गये कार्यों के उपभोग में जो पैसा खर्च किया जा चुका है, उसकी रिपोर्ट कार्यदायी संस्थाएं एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें। जो कार्यदायी संस्थाएं उपभोग किये गये खर्च संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करेंगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, पीडी डीआरडीए आरएस मौर्या, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जल निगम के अधिशासी अभियंता फणींद्र राय, जिला विद्यालय निरीक्षक के लेखाधिकारी मदन गोपाल कसेरा,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें