सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में बुधवार को सामाजिक नैगमिक दायित्व/सीएसआर की समीक्षा बैठक हुई। डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि जिले में स्थापित औद्योगिक इकाईयां अपने उत्पादन एरिया से हटकर जिले के अन्य दुरूह क्षेत्रों में नागरिकों को सहूलियत मुहैया कराएं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क बिजली आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने पूर्व की बैठक में दी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की। जिले मेें स्थापित सभी औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों से कहा कि औद्योगिक इकाईयां मूलभूत सुविधाओं के साथ में ही नीति आयोग के अनुसार जिले को पिछड़ेपन को दूर करने के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दें।