फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने जगाई हिंदुत्व की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूूपी के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। संगठन के कार्यालय पर महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कार्यालय आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक लगाकर मिष्ठान वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि योगी ने हिंदुत्व की अलख जगाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले महंत योगी आदित्यनाथ महज 26 वर्ष की उम्र में पहली बार सांसद बने थे। गुरु महंत अवैधनाथ के बाद वह गोरखपुर से भाजपा से सांसद बने थे। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के छोटे से गांव पंचूर के राजपूत परिवार में जन्मे अजय सिंह बिष्ट ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही सांसारिक मोह माया त्याग कर सन्यासी का जीवन धारण कर लिया। इसके बाद अजय सिंह बिष्ट से नाम बदलकर योगी आदित्यनाथ कर लिया। उन्होंने गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर से यात्रा शुरु कर संसद तक पहुंचते हुए योगी आदित्यनाथ अब यूपी के मुख्यमंत्री हैं। हरिश्चंद्र दुबे ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने हिंदुत्व की एक अलख जगाई है। इस दौरान विशाल गुप्ता, लक्ष्मी नारायण पटेल, वीरेंद्र सिंह, एनके शुक्ला, वीरू गोयल, सुभराज यादव, राजीव त्रिपाठी, दिनेश चौरसिया, राहुल पांडेय, सीता देवी, रीना पांडेय, चंदा देवी मौजूद रहे। संचालन अवध नारायण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें