फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 गांवों में पीएम मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मंगलवार को जिले भर की ग्राम पंचायतों में खुली बैठक हुई। इसमें पंचायतों को सशक्त बनाने समेत 16 बिंदुओं पर विकास की रूपरेखा तय की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण ग्रामीणों को दिखाया गया। ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के 51 ग्राम पंचायतों को चुना गया है। इन सभी गांवों में खुली बैठक के लिए नोडल अधिकारी नामित किये गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को इन ग्राम पंचायतों की खुली बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार की 16 योजनाओं पर चर्चा की गई। लाभार्थियों का चयन भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव टेलीकास्ट भी दिखाकर गांव के लोगों को संबोधन सुनाया गया। ग्राम पंचायत करही में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं डीपीआरओ आरके भारती, ग्राम पंचायत लालगंज में सदर विधायक भूपेश चौबे ने हिस्सा लिया। दुद्धी: ब्लॉक क्षेत्र के दिघुल गांव के पंचायत भवन पर पंचायती राज दिवस मनाया गया। खुली बैठक में ग्राम प्रधान हरिशंकर यादव ने ग्राम सभा के सदस्यों से खुला प्रस्ताव लिया। सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। निमियाडीह व टेढ़ा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी पंचायती राज स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान राजेश यादव, भागवत, राजेश, ाकेश, इस्लाम, सरोज मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान दीपारानी और संचालन आशुतोष जौहरी ने किया। तारा देवी, रेशमा सिंह, सुनीता, धर्मावती देवी, रजनी देवी, चंदा देवी, जानकी गुप्ता, आफताब हाशमी मौजूद रहे। वैनी: नगवां ब्लॉक के नगवां गांव में पंचायती राज दिवस मनाया गया। यहां पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का टीवी पर सीधा प्रसारण हुआ। यहां हरिशंकर देव पांडेय, रामशिरोमणि पाल, सुरेंद्र यादव, बुंदे सिंह, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें