फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारेषण लाइनों में खराबी से घटाना पड़ रहा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र (अनपरा)। थर्मल बैकिंग से उत्पादन निगम का पीछा नहीं छूट रहा। बिजली की मांग बढ़ने के बीच पारेषण लाइन में खराबी के चलते उत्पादन घटाना पड़ रहा है। उत्पादन निगम की चार इकाईयों से करीब तीन सौ मेगावाट तक थर्मल बैकिंग करना पड़ रहा है। अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाईयों से मौजूदा समय से उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

हालांकि जुलाई 2017 में टरबाइन के रोटर में आई खराबी के कारण कई माह बंद रही पांच सौ मेगावाट की सांतवीं इकाई से भी उत्पादन जारी है लेकिन परेशानी का सबब टरबाइन में कंपन बना हुआ है। जिसकी वजह से परियोजना प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। कंपन के बावजूद इस परियोजना से उत्पादन जारी है। इधर गर्मी में जैसे-जैसे बिजली की मांग बढ़ रही, पारेषण लाइनों में खराबी के कारण उत्पादन निगम को अपनी चार परियोजनाओं से उत्पादन घटाना पड़ा है। जिसकी वजह से बिजली की आपात कटौती भी करनी पड़ रही है। उत्पादन निगम के अधिकारियों के मुताबिक 24 घंटे में अनपरा, ओबरा, पारीछा एवं हरदुआगंज से 277 मेगावाट विद्युत की थर्मल बैकिंग करनी पड़ रही है। शाम चार बजे अनपरा परियोजना से 1991 मेगावाट, ओबरा से 343, पारीछा से 764 व हरदुआगंज 350 से मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। मुख्य महाप्रबंधक एके सिंह के मुताबिक निगम के निर्देश पर थर्मल बैंकिंग की जाती है। शेष अनपरा की सभी विद्युत इकाईयों से उत्पादन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें