सदर ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोक पटेल ने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। जबकि दो और लोगों ने नामांकन पत्र लिया। लेकिन पर्चा दाखिल नहीं किया। राबर्ट्सगंज से जुलूस की शक्ल में भाजपा जन नामांकन स्थल पहुंचे। मुख्य द्वार पर तैनात कोतवाल ने समर्थकों को अंदर जाने से रोक दिया।
दोपहर करीब डेढ़ बजे पुसौली गांव स्थित अपने आवास से समर्थकों के साथ अशोक सिंह खुली जीप में सवार होकर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रवाना हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में दो एवं चार पहिया वाहनों से चल रहे समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। ब्लॉक के मुख्य द्वार पर फोर्स केे साथ तैनात कोतवाल भारत भूषण तिवारी, करमा एसओ हरिश्चंद्र सरोज और शाहगंज थाना प्रभारी एके मिश्रा ने प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को सिर्फ अंदर जाने दिया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी/डीडीओ सुनील श्रीवास्तव और जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय के समक्ष अशोक सिंह पटेल ने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन बजे तक नामांकन करने का समय था, लेकिन अशोक के अलावा किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज पटेल और मीरा देवी ने भी नामांकन पत्र लिया था। ऐसे मेें अब अशोक का प्रमुख बनना तय हो गया है। इस दौरान काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नागेंद्र रघुवंशी, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, गोविंद यादव, धर्मवीर तिवारी, इं. रमेश सिंह पटेल, पंकज पटेल, अनूप तिवारी, मोहन कुशवाहा, अजीत रावत, अशोक मौर्य, अमित पटेल रहे।