चोपन (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे बाइक सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इससे बाइक चला रहे शिक्षमित्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी उसकी दस वर्षीय पुत्री और एक शिक्षक घायल हो गए। दोनों को चोपन सीएचसी ले जाया गया। शिक्षामित्र हेलमेट नहीं नहना था।
चंद्रिका प्रसाद प्रजापति (33) निवासी जुगैल खास, गांव के ही जोरबा टोला स्थित विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को वह अपने दस वर्षीय लड़की प्रीती और अध्यापक जितेंद्र यादव को बाइक से लेकर चोपन इलाज के लिए आ रहा था। महलपुर गांव के समीप जैसे ही पहुंचा, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इसमें चंद्रिका की मौत पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।