फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.56 लाख की वसूली, दर्जनों बकायेदारों का कटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। बिजली विभाग का बकायेदारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। कड़े तेवर दिखाते हुए सोमवार को भी सघन अभियान चलाकर सेक्टर आठ, गीता मंदिर, राजकुमारी नगर सहित अन्य प्राइवेट एरिया के बकायेदारों को बकाया बिल एक सप्ताह के अंदर जमा करवाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान 5.56 लाख रुपये की बकाया वसूली के साथ ही दर्जनों बकायेदारों तथा कटिया कनेक्शन का विद्युत विच्छेदन भी किया गया।
विज्ञापन

बिजली बकायेदारों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए जल विद्युत संयंत्र खंड ओबरा के सहायक अभियंता राजस्व इं. अदालत वर्मा के नेतृत्व में वीआईपी रोड, चूड़ीगली, भलुआ टोला में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन भी काटे गए। सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत बिल बकायेदारों से अभियान के दौरान अभी तक बकाया बिल के एवज में पांच लाख 56 हजार रुपये राजस्व वसूला गया है। वहीं कुछ अन्य बकायेदारों को एक सप्ताह के अंदर बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। अभियान के दौरान लोगों को चेतावनी दी गयी है कि वे अवैध तरीके से किसी भी सूरत में बिजली न जलाएं नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टीम में अवर अभियंता नन्दलाल, अवर अभियंता अलोक सिंह, भृगुनाथ सिंह, प्रभात पांडेय, लालजी, रामेश्वर चौधरी, अनीश पांडेय, हीरा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें