सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी के अधिवक्ता भवन के प्रथम तल स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव कार्यालय पर मंगलवार को सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे के समक्ष अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक प्रत्याशियों ने पहले दिन अपना नामांकन किया। वहीं विभिन्न पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है।
मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा रमेश राम पाठक एडवोकेट ने दाखिल किया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष दस साल से ऊपर के लिए हरिओम सेठ एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा सुरेश कुमार पाठक एडवोकेट ने दाखिल किया । उन्होंने बताया कि कुल 17 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चा खरीदा है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए रमेश राम पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष दस वर्ष से ऊपर के लिए अनिल कुमार सिंह, संजीत कुमार चौबे, हरिओम सेठ ने पर्चा खरीदा है। महामंत्री पद के लिए तीन पर्चे लालता प्रसाद पांडेय, सत्यदेव पांडेय एवं अंशुमान सिंह ने पर्चा खरीदा। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार पाठक एवं संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए महाराज तिवारी ने पर्चा खरीदा। कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए सेराज अख्तर खान, रोहित कुमार चौबे एवं गणेश प्रजापति ने पर्चा खरीदा। कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए दीपेश कुमार दीक्षित एवं दीपक कुमार केशरी ने पर्चा खरीदा। उन्होंने यह भी बताया कि पर्चा खरीदने एवं जमा करने की अंतिम तिथि सात दिसंबर तक है। 11 दिसंबर को पर्चे की जांच की जाएगी एवं बारह दिसंबर को पर्चे की वापसी होगी।