डाला। भाऊराव वनवासी सेवा केंद्र बारी में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। कबड्डी की पहली प्रतियोगिता आजमगढ़ और बलिया के बीच हुई। इसमें आजमगढ़ ने जीत हासिल की। शुभारंभ आरएसएस सह प्रांत प्रचारक काशी मनोज, सीआईएसएफ के कमांडेट देव प्रकाश त्रिपाठी, अल्ट्राटेक सिमेंट यूनिट के संजय, रमेश ओझा, मनीष तोषनीवाल, जेसी विमल सिंह और संरक्षक उमाशंकर जायसवाल ने भगवान राम व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। ध्वजारोहण के बाद मशाल जुलूस कि परिक्रमा खिलाड़ियों ने किया। सह प्रांत प्रचारक मनोज ने कहा कि खेल के अपने अलग संस्कार होते हैं जिसके प्रतिभा का महत्व इस दुनियां में कितना है, हम सब भली भांति जानते हैं।
दुनिया के अंदर वनवासी क्षेत्र से खिलाड़ियों की प्रतिभा को उजागर करने का काम वनवासी आश्रम ने कर दिखाया है। वनवासी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडी तीरंदाजी व अन्य खेलों में शील्ड जीतकर आ रहे हैं, जिससे विश्व के पटल पर भारत का नाम हो रहा है। इस प्रतियोगिता में मिर्जापुर, चंदौली, इलाहाबाद, महाराजगंज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बलिया, आजमगढ़, वाराणसी, बांदा और सोनभद्र के वनवासी-आदिवासी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो व तीरंदाजी तीन खेल खेला गया। फाइनल मुकाबला 12 नवंबर को होगा। संचालन एडवोकेट मनोज मिश्रा ने किया। यहां वनवासी कल्याण के प्रांतीय सह संगठन मंत्री आनंद, विभाग संगठन मंत्री श्रवण कुमार, दीपक श्रीवास्तव, संतोष कुमार, सीताराम, शिव प्रसाद, अजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।